CG NEWS : छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में एक बार फिर मौसम के मिजाज बदलने वाला है, अगले 24 घंटों के दौरान कई राज्यों में तेज बारिश देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विभाग के अनुसार कई राज्यों में अगले कुछ दिन हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। इसके बाद फिर सितंबर के आखिरी तक प्रदेश से मानसून पूरी तरह जा सकता है। मौसम एजेंसी स्काई मेट वेदर के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा अक्षांश 28.3N और देशांतर 72 डिग्री पूर्व, नोखरा, जोधपुर, बाड़मेर और अक्षांश 25.7 उत्तर और 70.3 डिग्री पूर्व से होकर गुजरती रहती है।उत्तर-पश्चिम और पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों से मानसून की आगे वापसी के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल होती जा रही हैं।पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार से जुड़ने वाले भागों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
24 घंटे का अलर्ट किया जारी
24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल, झारखंड, दक्षिणी बिहार, उत्तरी ओडिशा, उत्तरी छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, गुजरात, आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, गुजरात के कुछ हिस्सों, आंतरिक तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हो सकती है। वहीँ, पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा और दक्षिण गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। असम, झारखंड, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश, ओडिशा के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, केरल और उत्तरी तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हुई।Read More: CG NEWS : छत्तीसगढ़ में कुदरत का बरपा कहर, आकाशीय बिजली गिरने से मवेशियों की मौत हुई मौत...
Comments (0)