उमा भारती ने मध्य प्रदेश के गुना संसदीय क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में शिवपुरी के पिछोर में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान बीजेपी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, सोनिया गांधी अभी भी अपने आप को रानी और राहुल गांधी शहजादे समझते हैं।
उमा भारती ने कहा कि, कांग्रेस ने अपने शासनकाल में देश को गर्त में ले जाने का काम किया है। देश में इमरजेंसी कांग्रेस ने लगाई, कुर्सी हासिल करने के लिए देश का बंटवारा किया।