पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) 2023 के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में कांग्रेस को फिर से सत्ता में लाने की तैयारी कर रहे हैं। वह हर दिन किसी न किसी जिले का दौरा कर रहे हैं। वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एक साथ रहने और विधानसभा चुनाव को जीतने का मंत्र दे रहे हैं। अब तक दिग्विजय सिंह विंध्य, बुंदेलखंड, ग्वालियर और चंबल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिल चुके हैं। उन्होंने अब मालवा की ओर रुख किया है। दिग्विजय सिंह 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक मालवा का दौरा करेंगे।
कमलनाथ के निर्देश पर कर रहे हैं दौरे
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) अब तक भोपाल, ग्वालियर, होशंगाबाद, रीवा और भोपाल संभागों की उन 23 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं जहां कांग्रेस पिछे तीन-चार बार से हार रही है। इसी कड़ी में अब वो 19 अप्रैल से सीहोर, शाजापुर, आगर मालवा व उज्जैन जिले की 6 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। वे 19 अप्रैल को सीहोर जिले की सीहोर और आष्टा विधानसभा क्षेत्र, 20 अप्रैल को शाजापुर जिले की शुजालपुर विधानसभा, आगर मालवा जिले के सुसनेर विधानसभा क्षेत्र और 21 अप्रैल को उज्जैन जिले में कांग्रेस के मंडल सेक्टर अध्यक्षों की बैठक लेंगे।
कांग्रेसियों को नई ऊर्जा प्रदान कर रहे हैं Digvijaya Singh
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के दौरे में विधानसभा क्षेत्रों में दो सत्रों की बैठकें होती है। पहले सत्र में संबंधित विधानसभा क्षेत्र के मंडल सेक्टर अध्यक्षों और बीएलए की बैठके होती है। इसमें पूर्व सीएम बूथ प्रबंधन पर चर्चा करते हैं। दूसरे सत्र में संबंधित विधानसभा क्षेत्र के नगरीय निकायों के निर्वाचित सदस्य, जिला व जनपद पंचायतों के निर्वाचित सदस्य, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल, किसान कांग्रेस और आईटी सेल सहित समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ सीधे संवाद का कार्यक्रम होता है। कार्यकर्ताओं को संगठित और एकत्रित करने की पूर्व सीएम की यह पहल कांग्रेस जनों में जोश के साथ चुनाव लड़ने की नई ऊर्जा प्रदान कर रही है।
Read More: मध्य प्रदेश में आग बरसा रहा सूरज, तापमान 40 डिग्री से अधिक
Comments (0)