प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पास आते ही राजनीतिक दलबदल की रफ्तार तेज हो रही हैं। वही इंदौर में नगर निगम घेराव के दौरान पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने मीडिया से चर्चा करते हुए बड़ा बयान दिया, जिससे राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। जीतू पटवारी ने कहा कि, जिन अजीत पवार पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं, यही बीजेपी वाले उन्हें भ्रष्टाचार को लेकर घेरते थे, अब बीजेपी के वाशिंग पाउडर से धुलकर वह हो गए है स्वच्छ। बीजेपी के नेता भ्रष्टाचारियों को लगा रहे हैं गले। सीएम शिवराज के बयान पर कहा कि जो सरकार 50% कमीशन पर चल रही है उसका मुखिया आखिर भ्रष्टाचार से कैसे अछूता रह सकता है।
इंदौर में नगर निगम घेराव के दौरान पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने मीडिया से चर्चा करते हुए बड़ा बयान दिया।