एमपी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची श्राद्धपक्ष के बाद जारी होगी। यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शहडोल में बताई। आपको बता दें कि, मध्यप्रदेश में नवंबर में विधानसभा चुनाव है। राज्य में आचार संहिता भी लगा दी गई है। कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची का सभी को इन्तजार है। वहीं अब कांग्रेस की लिस्ट जारी नहीं होने पर बीजेपी ने तंज कसा है। चुनावी घमासान में कार्टून वॉर शुरू हो गई हैं।
गुटों में बटी कांग्रेस की परिस्थिति है बड़ी विकट,
— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) October 10, 2023
हर कांग्रेसी 'हाईकमान' से कह रहा 'टिकट-टिकट'। pic.twitter.com/bDqKVRKjAS