मध्य प्रदेश में बीजेपी ने विधानसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर सियासत तेज कर दी है। बीजेपी और कांग्रेस नेता लगातार एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए जीत का दावा कर रहे हैं। ऐसे में अब लोगों को कांग्रेस की लिस्ट का बेसब्री से इंतजार है। वहीं इस सब के बीच पीसीसी चीफ कमलनाथ ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा है। कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा कि, भाजपा जितने सजावटी उम्मीदवार ला रही है, जनता का आक्रोश उतना ही ज्यादा बढ़ रहा है, कारण स्पष्ट हैं।
जनता के रुके हुए काम कैसे होंगे
उन्होंने लिखा कि, जनता मान रही है कि जो मंत्री चुनाव लड़ेंगे, उनका मंत्रालय जो पहले से ही सुप्त है अब और भी निष्क्रिय हो जायेगा, तो फिर जनता के रुके हुए काम कैसे होंगे। इस वजह से आक्रोश बढ़ रहा है। जो सत्ताधारी सासंद चुनाव लड़ेंगे उनका संसदीय क्षेत्र उपेक्षित होगा, जिसका खामियाज़ा जनता ही भुगतेगी। इस वजह से आक्रोश बढ़ रहा है।ये दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के, सबसे बड़े विघटन का दौर- कमलनाथ
ये तथाकथित बड़े लोग पार्टी के दबाव में बेमन से लड़ेंगे और हारेंगे तो जनता के खिलाफ हो जाएंगे, जिसके कारण जनता उनकी उपेक्षा और उनके उत्पीड़न का शिकार होगी। इस वजह से आक्रोश बढ़ रहा है। यदि भाजपा के कोई एक-दो सांसद जोड़, जुगत, जुगाड़ से चुनाव जीत भी गये तो फिर बाद में विधायक के पद से इस्तीफा देकर आगामी लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे, जिससे उप चुनाव का खर्चा होगा, जो जनता के टैक्स की ही बर्बादी होगी। इस वजह से आक्रोश बढ़ रहा है। जनता के बढ़ते आक्रोश को देखकर भाजपा के अधिकांश नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सदस्य और समर्थक भूमिगत से हो गये हैं तथा जन-सेवा के लिए समर्पित कुछ अच्छे नेता अन्य विकल्प तलाश रहे हैं। ये दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के, सबसे बड़े विघटन का दौर है।Read More: सेंगोल भेंट करने वाले पुजारी ने कहा - '2024 में फिर PM बनें नरेंद्र मोदी'