वन विभाग ने गुना जिले में पहली बार प्रशासन और पुलिस के सहयोग से बीनागंज रेंज में लगभग 30 करोड़ की 900 बीघा से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। इस कार्रवाई को 60 जेसीबी लगाई गई। अतिक्रमण हटाने में अमले को 10 घंटे से अधिक समय लगा।वन विभाग ने गुना के अलावा पड़ोसी राज्य राजस्थान के मनोहर थाना, गुना जिले के राघौगढ़, पड़ोसी जिले राजगढ़, ब्यावरा और सुठालिया से किराए पर जेसीबी और पोकलेन मशीनें बुलवाई थीं। वहां सुरक्षा और इस कार्रवाई के लिए 600 से अधिक अधिकारी और कर्मचारियों को तैनात किया गया था। इस कार्रवाई को वन विभाग प्रदेश में सबसे बड़ी और पहली कार्रवाई बताने का दावा कर रहा है।
वन विभाग ने गुना जिले में पहली बार प्रशासन और पुलिस के सहयोग से बीनागंज रेंज में लगभग 30 करोड़ की 900 बीघा से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की।