Uma Bharti: मध्यप्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती आज सीहोर पहुंची। यहां उन्होंने प्राचीन गणेश मंदिर में भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर आर्शीवाद लिया। प्रदेश में शराबबंदी के सवाल पर उमा भारती ने कहा कि, मैने मध्यप्रदेश में पूर्ण शराब बंदी के लिए नहीं कहा बल्कि शराब वितरण प्रणाली को नियंत्रित करने को कहा है।
देशभर के साथ एमपी में हो रही शाहरुख खान, दीपिका की फिल्म पठान के विरोध को लेकर जब मीडिया ने उमा भारती से अपनी प्रतिक्रया देने को कहा तो उन्होंने कहा कि, मैंने देखा नहीं मगर सुना हैं। विरोध हो रहा है। अगर विरोध कबिले गौर है तो करना चाहिए।
उन्होंने नीतीश के शराब पीकर मौत के सवाल पर कहा कि, नीतीश जब तक हमारे साथ थे जब तक ऐसी घटनाएं वहां कम होती थी। अब नीतीश को सोचना चाहिए।वहां शासन की जगह कुशासन हो रहा हैं। लालू की पार्टी आकर जुड़ी और उसके जो लोग है वो ऐसे काम करेंगे। नीतीश के नियंत्रण में रहेंगे नहीं। नीतीश ने शराब बंदी का प्रयास करके अच्छा किया था लेकिन लालू यादव के साथ का परिणाम है। ऐसे लोगों को शह मिलने लगी है। जो अनैतीक काम करते है।
उमा भारती ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर कहा कि, सभी को लोकतंत्र में अपनी बात रखने का अधिकार होता है। हमने भी यात्रा निकाली है। वहीं साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि, कांग्रेस 20 सीट पर ही सिमट जाएगी। इस यात्रा से कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। ये भी पढ़े- Shivraj Singh ने राहुल गांधी को दी 1962 याद करने की नसीहत
Comments (0)