राजधानी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया, जब शुक्रवार को सुबह झेलम एक्सप्रेस में बम होने की सूचना मिली। ट्रेन को स्टेशन पर ही रोककर जांच की जा रही है। काफी देर से झेलम एक्सप्रेस रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर खड़ी हुई है। इस घटना के बाद सभी दहशत में आ गए थे। हाल ही में दिल्ली के स्कूलों में बम होने की खबर के बाद सुरक्षा एजेसियां पहले से सतर्क हो गई हैं।
दिल्ली के स्कूलों के बाद अब ट्रेन में बम होने की सूचना से हड़कंप…। जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां