वर्ष के सबसे बड़े त्योहारों के ठीक पहले सुनहरी धातु में खरीदी का लाभदायक मौका बनता दिख रहा है। शुद्ध (24 कैरेट) सोने के दाम 60 हजार के नीचे फिसल गए हैं। जेवराती यानी 22 कैरेट (916) सोना तो 54000 रुपये प्रति दस ग्राम तक आ चुका है। मई में सोने के दाम शिखर पर पहुंचे थे। नवरात्र-दशहरा और दीपावली जैसे बड़े त्योहारों के ठीक पहले सोना खरीदने का अहम मौका माना जा रहा है।
इंदौर सराफा में सोमवार को सोने (24 कैरेट) के दाम 59 हजार 50 रुपये प्रति दस ग्राम रहे। इसी तरह जेवराती सोना (22 कैरेट) 54 हजार रुपये प्रति दस ग्राम बिका। देखा जाए तो साल की शुरुआत से तेजी दिखाने वाला सोना अपने उच्च स्तर से 3200 रुपये प्रति दस ग्राम सस्ता हो चुका है। 5 मई को ही सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। इस दिन इंदौर में सोने के दाम इंदौर सराफा में 62 हजार 275 रुपये (24 कैरेट) और 57 हजार 960 रुपये (22 कैरेट) तक पहुंच गए थे। ऐसे में घटे दामों पर सोना खरीदने का यह सुनहरा मौका माना जा रहा है।

Comments (0)