MP Election 2023 - जन आशीर्वाद यात्रा के दोरा मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लिए कांग्रेस कोई चुनौती नहीं है। कांग्रेस नेता कमलनाथ सीएम शिवराज सिंह चौहान की कभी बराबरी नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि, कमलनाथ ना तो शिवराज सिंह की तरह रथ यात्राएं कर सकते हैं और ना ही प्रवास कर सकते हैं। इस दौरान बीजेपी नेता मिश्रा ने कहा कि, आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी दो तिहाई बहुमत हासिल कर फिर से सरकार बनाएगी।
एमपी के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, जन आक्रोश यात्रा में कांग्रेस नेताओं को ही जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है।