मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 10वां दिन है। आज उज्जैन से आगर-मालवा जिले को तरफ यात्रा बढ़ेगी। आज यात्रा दिग्विजय सिंह के प्रभाव वाले इलाके से गुजरेगी। राहुल गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, उनकी पत्नी अमृता सिंह और विधायक जयवर्धन भी साथ चल रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा अपने 86वें दिन आगर-मालवा जिले में पहुंची। यात्रा सुबह छह बजे जनाहा गांव से शुरू हुई। आगर जिले में यात्रा 3 दिन और 2 रात रुकेगी, जो भारत जोड़ो यात्रा की सबसे लंबी यात्रा होगी।
बता दें कि आज सुबह 6 बजे सात मोरी से यात्रा शुरु हुई। जिसके बाद यात्रा आगर-मालवा जिले में ग्राम सुमराखेड़ी जोड़ पर पहुंची। आज सुबह 6 बजे बस स्टॉप महुडिया से पदयात्रा शुरू होकर 13 किलोमीटर चलेगी। जिसके बाद सुसनेर के शिवाय होटल के सामने भूपेन्द्र सिंह चौहान के खेत पर भोजन एवं विश्राम होगा। भोजन एवं विश्राम सुबह 10:00 बजे से शाम 4 बजे तक सुमराखेडी जोड़ पर केम्प पर होगा। फिर शाम को यात्रा पालखेडी जोड से प्रारंभ होकर 9 किलोमीटर पैदल चलकर छावनी चौराहा तक पहुंचेगी। जिसके बाद काशीबर्डिया गौशाला स्थित केम्प पर रात्री भोजन एवं विश्राम होगा।
ये भी पढे़- विधानसभा के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन, पेश होगा आरक्षण विधेयक
यात्रा को आज 86 वां दिन है। अब तक 36 जिलों से भारत जोड़ो यात्रा गुजर चुकी है। श्रीनगर पहुंचने के लिए यात्रा को 1209 किलोमीटर की दूरी तय करना है। मध्य प्रदेश में ये यात्रा 23 नवंबर को दाखिल हुई थी। यात्रा घटि्टया की तरफ बढ़ गई है। आगर मालवा होते हुए यात्रा 4 दिसंबर को राजस्थान की सीमा में प्रवेश करेगी।
Comments (0)