CG NEWS : CG Weather: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश की संभावना को देखकर जशपुर और रायगढ़ जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।
जानकारी के मुताबिक, ओडिशा तट पर एक निम्न दाब का क्षेत्र है और वहां चक्रवाती सिस्टम भी है। इसके असर से राज्य में आज से मानसूनी गतिविधियां शुरू होंगी। ऐसे में जशपुर और रायगढ़ जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कुछ जगहों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है, जिनमें सरगुजा संभाग के जिले शामिल हैं।
बता दें कि, बीते 4 दिनों से बारिश नहीं होने की वजह से तापमान तेजी से बढ़ा है। मंगलवार को राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री से अधिक था। सुबह से शाम तक तेज धूप होने से तापमान बढ़ने के साथ नमी घटी है और उमस बढ़ गई है। लेकिन सुबह से शाम तक तेज धूप थी। तापमान बढ़ने के साथ नमी घटी है और उमस बढ़ गई है।
रायगढ़, मुंगेली, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा समेत कई जिलों में होगी बारिश।
Comments (0)