केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से नए संसद भवन में पहला विधेयक महिला आरक्षण बिल पेश कर दिया गया है। बता दें कि, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने महिलाओं को लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण दिलाने वाला ये बिल पेश किया। वहीं इस पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का बयान भी सामने आया है।
यह बिल देश को सशक्त बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा
बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, संसद में महिलाओं की सशक्तिकरण को लेकर यह बिल पास हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने आगे अपने बयान में कहा कि, मैं देश के पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूँ कि, उन्होंने इस बिल के लिए इतना शुभ दिन चुना। बीजेपी नेत ने कहा कि, हमारे देश मे महिलाओं को सम्मान देते है, उन्हें सीता,गीता, दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती कहते है उनकी पूजा करते है। यह बिल देश को सशक्त बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।
कांग्रेस की जनआक्रोश रैली माथा फोड़ो यात्रा है - बीजेपी नेता
इसके अलावा कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, कांग्रेस सिर्फ श्रेय लेना जानती है। गरीबी हटाने की बात कही थी, गरीबी हटी नही। कांग्रेस सिर्फ कहती है हम कहते भी है और करते भी है। बीजेपी नेता ने आगे कांग्रेस की जनआक्रोश रैली को माथा फोड़ो और माफी मांगों यात्रा बताया। बीजेपी नेता विजयवर्गीय ने आगे कहा कि, 15 महीने में किसान, युवा , रोजगार के लिए कांग्रेस कुछ कर नही कर पाई।
Comments (0)