मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) विधानसभा चुनाव से करीब सात-आठ महीने पहले एमपी में पूरी तरह से जुट गए हैं। हर दिन, सिंह एक अलग क्षेत्र का दौरा करते हैं, कांग्रेसियों के साथ बैठकें करते हैं और विजयी मंत्र का प्रचार करते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 19 अप्रैल को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर और आष्टा जाएंगे, जहां वे कांग्रेसियों से मिलेंगे और उन्हें जीत का मंत्र देंगे।
जानिए Digvijaya Singh का शिड्यूल
तय कार्यक्रम के अनुसार राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह 19 अप्रैल को सुबह 9.30 बजे भोपाल से प्रस्थान कर 10.15 बजे सीहोर जिला मुख्यालय पहुंचेंगे और यहां पत्रकारों को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक मंडल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। दोपहर 12.30 बजे से 2.30 बजे तक कांग्रेस कार्यकर्ता, नगर पालिका, जनपद, जिला पंचायत के चुने सदस्यों, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, किसान कांग्रेस, आईटी सेल, एनएसयूआई सहित सभी सदस्यों एवं वरिष्ठ कनिष्ठ, पूर्व वर्तमान पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। राज्यसभा सांसद द्वारा ली जाने वाली बैठकों में दिग्विजय सिंह उन्हीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे जिन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की है।
विधानसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ने का देंगे संदेश
दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) इस दौरे पर जिला मुख्यालय सीहोर से आष्टा जाएंगे। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 14 अप्रैल को आष्टा में विशाल जनसभा को संबोधित किया था। कमलनाथ के पांच दिन बाद दिग्विजय सिंह आष्टा का दौरा कर रहे हैं। दोपहर 3.30 बजे दिग्विजय सिंह आष्टा पहुंचेंगे। और वहां मंडल कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
दिग्विजय सिंह कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को अगला विधानसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ने का संदेश भी देंगे। बता दें कि आष्टा विधानसभा क्षेत्र हमेशा से भाजपा का गढ़ रहा है। अभी तक कांग्रेस बीजेपी के गढ़ को नहीं मिटा पाई है।
Read More: फिर बढ़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, एमपी में 49 कोरोना संक्रमित मिले
Comments (0)