अलग-अलग स्थानों पर बनी तीन मौसम प्रणालियों के असर से बंगाल की खाड़ी से नमी आने लगी है। वर्तमान में ईरान के पास बने एक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ के कारण गुरुवार रात से उत्तर भारत के पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी एवं मैदानी क्षेत्रों में वर्षा शुरू हो सकती है। शुक्रवार को भोपाल, नर्मदापुरम, नर्मदापुरम से लगे जबलपुर संभाग के कुछ जिलों में, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा होगी। मौसम का इस तरह का मिजाज शनिवार को भी बना रह सकता है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट भी दर्ज होगी, लेकिन रात का तापमान कुछ बढ़ सकता है। उधर गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम 8.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रायसेन में दर्ज किया गया।

Comments (0)