मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का चयन करने के लिए शुक्रवार से दिल्ली में कांग्रेस के नेता जुटेंगे। दो दिन केंद्रीय चुनाव समिति में विचार विमर्श होगा। 15 अक्टूबर को पहली सूची जारी की जा सकती है। इसमें 150 से अधिक नाम होने की संभावना है। इसमें मौजूदा विधायकों के साथ लगातार हारने वाली 66 सीटों के साथ उन निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों के नाम शामिल किए जा सकते हैं, जहां एक ही नाम है।
प्रदेश कांग्रेस प्रत्याशी चयन को लेकर प्रारंभिक तैयारी कर चुकी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता वाली स्क्रीनिंग कमेटी ने भोपाल में चार दिन जिला अध्यक्ष, प्रभारी, सह प्रभारी, संगठन मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक और ब्लाक अध्यक्षों से संभावित दावेदारों के नामों पर रायशुमारी की।

Comments (0)