इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव 2023 में मध्यप्रदेश को बेस्ट स्टेट कैटेगरी में पहला और इंदौर को नेशनल स्मार्ट सिटी अवार्ड में पहला पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के द्वारा प्रदान किये गए। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ-साथ राज्यपाल भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने भाषण में ग्रामीण इलाकों में भी कार्य करने की सलाह दी जिससे शहरों पर पड़ने वाला दबाव कम हो सके। इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव का आयोजन बुधवार को मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में किया गया।
आप सबके बीच में आकर प्रसन्न हूँ- द्रौपदी मुर्मु
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव में आप सबके बीच में आकर प्रसन्न हूँ। इंदौर ने अपने सबसे स्वच्छ शहर के दर्जे को बनाए रखा, मध्यप्रदेश के प्रथम आने पर सभी को बधाई। आज अलग-अलग श्रेणियों में 66 पुरस्कार प्राप्त करने वाले शहरों को भी बधाई। साल 2047 तक भारत की आबादी बढ़ जाएगी। 50 प्रतिशत की आबादी शहरों में बसेगी। हमें सतत विकास के 11 वें गोल को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ना है। सभी 100 स्मार्ट सिटी में इंटीग्रेटेड डाटा सेंटर है। सीसीटीवी सर्विलांस से महिला सुरक्षा के कदम उठाए गए हैं इसमें और अधिक कार्य करने की आवश्यकता है। राष्ट्रपति ने कहा, शहरों के आलावा ग्रामीण क्षेत्र में भी कार्य करना चाहिए। इससे शहरों पर पड़ने वाला दबाव कम होगा।Read More: कांग्रेस को चारों खाने चित्त करने का प्लान है - VD शर्मा
Comments (0)