सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि, राष्ट्रपति देश का सर्वोच्च पद है। राष्ट्रपति किसी दल के नहीं होते। राष्ट्रपति पूरे देश के होते हैं। लेकिन कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने जिस निकृष्ट मानसिकता व घटियापन का परिचय दिया है वह अक्षम्य है। उन्होंने भारत के राष्ट्रपति का अपमान किया है।
ये भी पढे़- पीएम ने चैन्नई में FIDE द्वारा आयोजित चैस ऑलंपियाड का उद्घाटन किया,कहा खेल-कूद गतिविधियों के लिए समय उचित
यह सर्वोच्च पद पर बैठी हुई एक बहन का अपमान है। यह नारी शक्ति का अपमान है
सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि, एक महिला जो आदिवासी समाज से आती है वह देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति पद पर बैठी हुई हैं। यह सर्वोच्च पद पर बैठी हुई एक बहन का अपमान है। यह नारी शक्ति का अपमान है और यह हमारे जनजातीय आदिवासी बहनों का अपमान है। देश कभी माफ नहीं करेगा। देश कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगा। कांग्रेस की मानसिकता ही आदिवासी विरोधी, महिला विरोधी और घटिया है।
ये भी पढ़े- दिल्ली हाईकोर्ट ने दिये कांग्रेस नेताओं को आदेश, कहा स्मृति ईरानी की बेटी से जुड़ी पोस्ट तुरंत डिलीट करें
मैं श्रीमती सोनिया गांधी जी से पूछना चाहता हूं कि, क्या वह अधीर रंजन चौधरी के बयान से वह सहमत हैं?
सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि, मैं श्रीमती सोनिया गांधी जी से पूछना चाहता हूं कि, क्या वह अधीर रंजन चौधरी के बयान से वह सहमत हैं? श्रीमती सोनिया गांधी जवाब दें कि, क्या राष्ट्रपति के पद पर बैठी हुई एक ऐसी हस्ती जिनका सारा देश सम्मान करता है। उनको ऐसे शब्दों से संबोधित किया जाना चाहिए ? देश, इस कृत्य के लिए अधीर रंजन चौधरी और कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगा।
ये भी पढे़- अंधीर रंजन की राष्ट्रपति पर अशोभनीय बयान के बाद, द्रोपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे स्मृति ईरानी और अमित शाह
Comments (0)