मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता लागू कर दी है। 9 अक्टूबर से शुरु हुई आदर्श आचार संहिता 3 दिसंबर तक जारी रहेगी। वहीं खास बात ये है कि इन्हीं तारीखों के बीच कई त्योहार पड़ रहे हैं। आदर्श आचार संहिता का असर इन त्योहार पर साफ देखने को मिलेगा।
प्रदेश भर में गरबा उत्सव की धूम
बता दें मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले नवरात्रि, दशहरा सहित दीपावली पर्व है। नवरात्रि के दौरान प्रदेश भर में गरबा उत्सव की धूम रहेगी। लेकिन आदर्श आचार संहिता के चलते रात 10.00 बजे से सुबह 6.00 बजे तक लाउड स्पीकर के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब गरबा उत्सव में आयोजकों को समय का विशेष ध्यान रखना होगा।
230 विधानसभाओं के लिए 17 नवंबर को वोटिंग होगी
चुनाव आयोग के मुताबिक, प्रदेश की सभी 230 विधानसभाओं के लिए 17 नवंबर को वोटिंग होगी। चुनाव आयोग के अनुसार 21 अक्टूबर से नामांकन जमा करने की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी, जो 28 अक्टूबर तक जारी रहेगी। जबकि नामांकन की जांच 31 अक्टूबर को होगी तो वहीं नाम वापसी के लिए चुनाव आयोग ने 2 नवंबर की तारीख निर्धारित की है। 17 नवंबर दिन शुक्रवार को प्रदेश की सभी 230 सीटों के लिए मतदान होगा, जबकि 3 दिसंबर को मतगणना होगी। गरबा उत्सव पर असर आदर्श आचार संहिता का गरबा उत्सवों पर सीधा असर पड़ेगा। नवरात्रि पर्व पर प्रशासन की गरबा पांडालों व आयोजनों स्थलों पर विशेष निगरानी रहेगी। आयोजनकर्ताओं को मातारानी की स्थापना से लेकर गरबा आयोजन तक की अनुमति लेनी रात्रि में लाउड स्पीकर के उपयोग पर प्रतिबंध के कारण समय का ध्यान रखना होगा।आचार संहिता लागू होने के बाद आने वाले त्योहार
15 अक्टूबर- नवरात्रि पर्व की शुरुआत
22 अक्टूबर- दुर्गा अष्टमी
23 अक्टूबर - महानवमीं पूजा
24 अक्टूबर - विजयादशमीं
28 अक्टूबर - शरद पूर्णिमा
01 नवंबर - करवा चौथ
10 नवंबर- धनतेरस
11 नवंबर - त्रयोदशी
12 नवंबर- दीपावली
13 नवंबर - अमावस्या
14 नवंबर- गोवर्धन पूजा
15 नवंबर- भाईदूज, भगवान बिरसा मुंडा जयंती
16 नवंबर- छठ उत्सव की शुरुआत
Comments (0)