पूरे देश में इस वक्त लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी तेजी से चल रही है। सबको ये जानने का इंतजार है कि लोकसभा चुनाव कब होंगे और आचार संहिता कब से लागू होगी। संभावना ये जताई जा रही है कि 12 मार्च तक लोगसभा चुनाव की आचार संहिता लगा दी जाएगी। हालांकि चुनाव आयोग की तरफ से अभी कोई तारीख की घोषणा नहीं हुई है। बता दें कि इस समय पूरे देश में मतदाताओं को सूची में जोड़ने का काम चल रहा है। वहीं चुनाव आयोग की तरफ से ये भी जानकारी मिल रही है कि वोटर लिस्ट का फाइनल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद भी नए वोटरों के नाम जुड़ने की प्रक्रिया चुनाव की तारीख के 10 दिन पहले तक जारी रहेगी। जिससे लोकतंत्र के इस महापर्व में किसी का नाम छूट ना जाए।
पूरे देश में इस वक्त लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी तेजी से चल रही है। सबको ये जानने का इंतजार है कि लोकसभा चुनाव कब होंगे और आचार संहिता कब से लागू होगी।