CG NEWS : प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी और कांग्रेस के विधायकों की बैठक प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, संयुक्त सचिव एवं सह प्रभारी विजय जांगिड़ की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में स्वागत भाषण प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने दिया। बैठक में कांग्रेस संगठन के 138 साल पूर्ण होने पर जिला संगठन मुख्यालय एवं बूथ स्तर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित करने, क्राउडफंडिंग अभियान में सहयोग करने, नागपुर में आयोजित स्थापना दिवस की महारैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने एवं लोकसभा चुनाव की तैयारी करने के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई।
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आज कांग्रेस नेताआंे की बैठक हुई। विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम और हार समेत कई विषयों पर चर्चा हुई। वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर भी रणनीति बनाई गई।
Read More: CG NEWS : छत्तीसगढ़ में मनोज पिंगुआ को माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त प्रभार.....
Comments (0)