CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनाव अब कुछ ही दिन बचे है ऐसे में भाजपा ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी किये है जिसमे 14 महिलाओ को भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में अब तक 85 प्रत्याशियों की घोषणा की है। इनमें कुल 14 प्रत्याशी महिलाएं हैं। हाल ही में केंद्र की भाजपा सरकार ने संसद में महिला बिल पास कराया है और इसके ठीक बाद छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव में 16% महिलाओं को टिकट देकर कांग्रेस पार्टी को चुनौती दे दी है। लोगों को अब इंतजार कांग्रेस पार्टी की सूची का है।
CG 14 महिला प्रत्याशी
छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान आज निर्वाचन आयोग ने कर दिया और आज ही भारतीय जनता पार्टी ने अपनी दूसरी सूची जारी की है। पहली और दूसरी सूची की बात करें तो इनमें कुल 14 महिला प्रत्याशी हैं। इनमें सामरी विधानसभा से उधेश्वरी पैकरा, भरतपुर-सोनहत से रेणुका सिंह, जशपुर से रायमुनी भगत, पत्थलगांव से गोमती साय, लैलूंगा से सुनीति सत्यानंद राठिया, सारंगढ़ से शिवकुमारी चौहान, चंद्रपुर से बहू रानी संयोगिता सिंह जूदेव, धमतरी से रंजना डिपेंद्र साहू, कोंडागांव से लता उसेंडी, भटगांव से लक्ष्मी राजवाड़े, प्रतापपुर से शकुंतला पोर्थे, सरायपाली से सरला कोसरिया, खल्लारी से अलका चंद्राकर और खुज्जी से गीता घासी साहू का नाम शामिल है। महिला प्रत्याशियों में गोमती साय और रेणुका सिंह तो वर्तमान में सांसद हैं। वहीं लता उसेंडी भाजपा के शासनकाल में मंत्री रही हैं।
Read More: CG NEWS : पश्चिम उम्मीदवार प्रमुख मंदिरों में पूजा - पाठ करने पहुंचेंगे , टिकट मिलने पर भाजपा नेता आज करेंगे मंदिर दर्शन
Comments (0)