एमपी विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। दोनों ही दलों के नेताओं ने इस चुनाव को फतह करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे है। चुनावी समर में बीजेपी-कांग्रेस के तमाम नेताओं के बीच जुबानी तरकस से जमकर तीर छोड़े जा रहे है। हाल ही में कांग्रेस की तरफ से राज्य के मुखिया शिवराज सिंह का एक विवादित पोस्टर जारी किया था । इस पोस्टर में लिखा था मामा का श्राद्ध। हालाकि, इस पोस्टर वाले ट्वीट पर पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सफाई भी दी है। वहीं एक बार फिर कमलनाथ ने ट्वीट कर बीजेपी पर हमला बोला है।
कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X (ट्वीट) पर लिखा- ‘पराजय पराया बना देती है’, अब ये बात भाजपा पर पूरी तरह लागू हो रही है।