Bhopal: कूनो नेशनल पार्क में एक और चीते की रविवार को अचानक (MP News) मौत होने से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। इस वयस्क नर चीते की उम्र करीब 4 से 5 साल है, जो 18 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से आए 12 चीतों में से एक था। इसे 18 अप्रैल को बड़े बाड़े के एनक्लोजर नंबर 2 में छोड़ा गया था। दो दिन पहले ही इसका नया नाम उदय रखा गया था। बीते 28 दिन में कूनो में यह दूसरे चीते की मौत है।
नामीबियाई मादा चीता साशा की भी हो चुकी है मौत
इससे पहले 27 मार्च को नामीबियाई मादा चीता साशा की किडनी फेल होने से मौत हो चुकी है। उदय की मौत क्यों और कैसे हुई, इसका पता सोमवार को चलेगा। भोपाल वनविहार के विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में उदय का पोस्टमार्टम किया जाएगा। अभी माना जा रहा है कि उदय को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया था। इसीलिए उसकी तबीयत अचानक बिगड़ी। फिलहाल इन दो मौतों के बाद कूनो में 9 नर और 9 मादा चीता हैं। इनके अलावा चार शावक भी हैं।
सिर झुकाए सुस्त अवस्था में था उदय
उदय को दक्षिण अफ्रीका के वाटरबर्ग बायोस्फीयर रिजर्व (MP News) से भारत लाया गया था। खुले बाड़े में छोड़ने से पहले पशु संगरोध और प्रमाणन सेवा की रिपोर्ट में भी उदय को पूरी तरह स्वस्थ पाया गया था। शनिवार को भी सुबह-शाम की निगरानी में वो स्वस्थ मिला था, लेकिन रविवार सुबह 9 बजे रुटीन निगरानी के दौरान निरीक्षण दल ने उदय को सिर झुकाए सुस्त अवस्था में बैठा पाया। ट्रैंकुलाइज कर ले गए।
इलाज के दौरान हुई मौत
निरीक्षण दल के पास जाने पर चीता उठा और लड़खड़ाकर गर्दन झुकाकर चल रहा था। हालांकि एक दिन पहले हुई रुटीन जांच में वह पूरी तरह स्वस्थ्य था। सुबह 11 बजे उदय को ट्रैंकुलाइज कर बेहोश किया और आइसोलेशन वार्ड में इलाज शुरू किया गया। लेकिन शाम 4 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ जेएस चौहान ने बताया कि अचानक हुई इस मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पीएम मोदी से जुड़े चीता प्रोजेक्ट की एक विशेष टीम निगरानी कर रही है।
नामीबिया से लाए गए थे 8 चीते
चारों शावक फिलहाल (MP News) स्वस्थ है। कूनो में नामीबिया से 8 और अफ्रीका से 12 चीते लाए गए थे। दो की मौत हो चुकी है। अब कुल 18 चीते हैं। जबकि 4 शावक हैं, जो भारत में ही जन्में हैं। चारों स्वस्थ हैं और अपनी मां सियाया के साथ रह रहे हैं।
Written By- Shoaib Khan
Comments (0)