मध्यप्रदेश विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने राज्य की बीजेपी सरकार पर लोक निर्माण विभाग में पदोन्नति के नाम पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि, लोक निर्माण विभाग में 3 ऐसे लोगों की पदोन्नति कर दी गई, जो उस पद के योग्य नहीं थे। जबकि सीनियर इंजीनियर सहित तीन सीनियर अधिकारी थे । उनकी पदोन्नति नहीं की गई। इसमें करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है लेनदेन की भी आशंका डॉक्टर गोविंद सिंह ने जाहिर की है।
मध्यप्रदेश विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने राज्य की बीजेपी सरकार पर लोक निर्माण विभाग में पदोन्नति के नाम पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है।