CG NEWS : रायपुर, छत्तीसगढ़। वरिष्ठ चिंतक, लेखक डाॅ. प्रो हरी नरके के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा- लेखक डाॅ. प्रो हरी नरके का जाना एक अपूरणीय सामाजिक क्षति है। बता दें, लेखक डाॅ. प्रो हरी नरके का बुधवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह साठ साल की उम्र के थे। बताया जा रहा है कि, वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।हरी नरके के निधन से महाराष्ट्र के प्रगतिशील आंदोलन में जीवन के सभी क्षेत्रों में बिनी शिलेदार की क्षति का एहसास हो रहा है।
भूपेश बघेल ने किया ट्वीट:
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए कहा कि, "फूले अंबेडकर विचारधारा के प्रकाश स्तम्भ, वरिष्ठ साहित्यकार, विचारक एवं समता परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. हरी नरके जी के निधन का समाचार दुखद है।उनका जाना एक अपूरणीय सामाजिक क्षति है। नरके जी पचास से अधिक किताबों के लेखक एवं सम्पादक थे एवं वर्तमान में पुणे में भंडारकर ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट के उपाध्यक्ष थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं चाहने वालों को संबल दे। ओम् शांति:"Read More: CG NEWS : कांग्रेस को लगा बड़ा झटका | वरिष्ठ आदिवासी नेता ने दिया इस्तीफा....
Comments (0)