मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के समर्थन में कल रात आयोजित रैली में शामिल हो कर संबोधन किया। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। सीएम ने कहा कि, इस कांग्रेस ने भारत को घोटालों का देश बनाने का पाप किया था। कोयला घोटाला, 2G घोटाला, 3G घोटाला, 4G घोटाला, जीजाजी घोटाला हुए। यह घोटाला करने वाले हमसे आंख मिलाकर बात करते हैं। उन्होंने इस दौरान, सवाल पूछते हुए कहा कि, उत्तर भोपाल वाले बताएं कि, कांग्रेस ने 60 साल तक देश में राज किया, लेकिन जनता के लिए क्या कुछ किया था?
कांग्रेस ने झूठ की दुकान तुमने खोल रखी है - सीएम शिवराज
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि, कांग्रेस ने झूठ की दुकान तुमने खोल रखी है। जब प्रदेश में मुख्यमंत्री 9 कमलनाथ ) थे तब बच्चों के लैपटॉप बंद करवा दिए थे। तुमने वचन दिया था कि, हर बच्चे को 4 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता देंगे, लेकिन किसी को नहीं दिया। समूह का कर्ज माफ करने की बात कही थी। दूध पर बोनस देने का वादा किया था। उन्होंने आगे अपने संबोधन में कहा कि, सस्ती गैस देने का वादा किया था, लेकिन एक भी वादा नहीं निभाया। सीएम सिंह ने कहा कि, एक तो कांग्रेस ने अपने वचन नहीं निभाये, दूसरे हमारी सरकार के द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया था। कमलनाथ ने वल्लभ भवन को दलाली का अड्डा बना दिया था।
कांग्रेस मेरे मरने की दुआ कर रही, मेरा श्राद्ध करवा दिया- सीएम शिवराज
वहीं आगे सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि, कांग्रेस मामा से बहुत डरती है। रोज गाली देती रहती है। राहुल बाबा से लेकर कमलनाथ तक सभी मुझे गाली देते हैं। उन्होंने कहा कि, कल तो कुछ लोगों ने मामा का श्राद्ध भी करवा दिया। ट्वीट कर दिया! मामा तेरा श्राद्ध हो गया। मेरे बहनों और भाइयों, मामा के मरने की भी दुआएं की जा रही हैं। सीएम ने कहा कि, कांग्रेस के लोग दिन- रात, सुबह-शाम एक ही काम शिवराज मामा तेरा सत्यानाश हो जाए कहां से आ गया। लेकिन मैं शिवराज हूं, अपनी जनता का सेवक हूं। अगर मर भी जाऊंगा तो राख के ढेर से फीनिक्स पक्षी की तरह फिर से पैदा हो जाऊंगा, अपनी जनता की सेवा के लिए काम शुरू कर दूंगा। प्रदेश के मुखिया ने कहा कि, मेरे श्राद्ध करने की दुआ करने वालों मैं भगवान से दुआ करता हूं, तुम्हें लंबी उम्र दे और तुम भी सुखी रहो, लेकिन तुम भी भाजपा की सरकार में ही सुखी रहोगे।
Comments (0)