चुनावी साल में कांग्रेस एमपी में जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है। इस यात्रा में शामिल होने के लिए निवाड़ी जिले की पर्यटन नगरी ओरछा पहुंचे दिग्विजय सिंह ने बीजेपी की दूसरी लिस्ट पर सवालिया निशान खड़े किए है। उन्होंने BJP प्रत्याशियों की दूसरी सूची को लेकर साफ कहा कि, 3 केन्द्रीय मंत्री और 7 सांसदों को टिकट देने वाली यह लिस्ट भाजपा की घबराहट को दर्शा रही है।
महंगाई से परेशान है आम जनता - दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह ने बीजेपी की जनआशीर्वाद यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि, महंगाई और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। जनता का कहना है कि, आपको किस बात का आशीर्वाद दिया जाए। BJP आशीर्वाद की हकदार नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि, कर्मचारी, किसान आम लोग सभी परेशान है। महंगाई बढ़ रही है, आदमी का वेतन नहीं बढ़ रहा है। कांग्रेस नेता ने इस दौरान यह भी कहा कि, हम जैसे ही आते है घोषणाओं पर काम करना शुरू कर देते है। कमलनाथ ने पहले ही दिन कर्जा माफ करने का काम शुरू कर दिया था। बिजली बिल कम करने का फैसला कर लिया था। दिग्विजय सिंह ने कहा कि, हमारी 15 महीने की सरकार रही और हमने घोषणाओं पर अमल करने की पूरी तैयारी कर ली थी।
पीएम पद की गरिमा को मोदी गिराते जा रहे है - दिग्विजय सिंह
पीएम मोदी के कांग्रेस जंग लगा लोहा है, जो बारिश में खराब हो जाता है। इस बयान को लेकर कांग्रेस के सीनियर नेता व पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि, आपने किसी प्रधानमंत्री के ऐसे भाषण सुने है? कांग्रेस नेता ने कहा कि, यह इतने निचले स्तर पर जाकर बात करते है कि, हमें दुख होता है। पीएम पद की गरिमा को मोदी गिराते जा रहे है।
इस बार बिकाउ माल को नहीं मिलेगा टिकट - दिग्विजय सिंह
वहीं पत्रकारों के द्वारा पूछा गया कि, कांग्रेस पार्टी द्वारा टिकट बंटवाटा कैसे होगा? इसके जवाब में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि, इस बार बिकाउ माल को नहीं टिकाउ माल को टिकट मिलेगा। वहीं पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने आगे कहा कि, हम जनता के बीच जा रहे हैं और सलाह-मशवरा कर रहे हैं, हमारी सूचियां लगभग तैयार हैं। दिग्विजय सिंहने कहा कि, हमारे पास युवाओं की जबरदस्त फौज है और युवाओं को भी अवसर देने।
Comments (0)