MP NEWS - मध्यप्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में महिलाएं निर्णायक भूमिका निभाएगी। हार जीत का फैसला महिलाओं के हाथ होगा, क्योंकि इस बार प्रदेश में महिला वोटर्स की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। तभी तो सभी सियासी दल आधी आबादी को साधने में जुट गए है।
कांग्रेस पहली बार महिलाओं के लिए अलग से वचन पत्र तैयार कर रही है
अगर बात कांग्रेस की जाए तो विधानसभा चुनाव के लिए एमपी कांग्रेस पहली बार महिलाओं के लिए अलग से वचन पत्र तैयार कर रही है। वचन पत्र में महिलाओं को डेढ़ हजार रुपये प्रतिमाह देने, पांच सौ रुपये में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के वचन के साथ परिवार पर महंगाई का बोझ कम करने के लिए तीन सौ रुपये में तीन सौ यूनिट बिजली देने और स्वरोजगार के लिए अलग से योजना लागू किए जाने की घोषणा भी होगी। इसे प्रियंका गांधी वाड्रा से मई-जून में प्रस्तावित महिला रैली में जारी कराया जाएगा। इसके लिए उनसे समय मांगा गया है।
कांग्रेस ने 2018 के चुनाव में भी वचन पत्र जारी किया था
आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश कांग्रेस ने साल 2018 के चुनाव में भी वचन पत्र जारी किया था, जिसमें महिलाओं के लिए कई प्रविधान रखे थे। इस बार महिलाओं के लिए अलग से वचन पत्र जारी करना तय किया गया है।
प्रदेश में एक जनवरी 2023 की स्थिति में कुल पांच करोड़ 39 लाख 87 हजार 876 मतदाता हैं। इनमें दो करोड़ 60 लाख 23 हजार 733 महिला मतदाता हैं। 230 सदस्यीय विधानसभा में से डिंडौरी, बिछिया, निवास, मंडला, बैहर, परसवाड़ा, बालाघाट, वारासिवनी, बरघाट, पानसेमल, आलीराजपुर, झाबुआ, पेटलावद, सरदारपुर, कुक्षी, थांदला विधानसभा क्षेत्र में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है।
ये भी पढ़ें - दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal को CBI ने जारी किया समन, 16 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया
Comments (0)