तीसरे चरण की नौ लोकसभा सीटों पर 7 मई को मतदान होगा। यहां सभा, रैली और रोड शो का शोरगुल 5 मई को थम जाएगा। इसके पहले गुरुवार को भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की प्रदेश में सभा होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सागर लोकसभा के अंतर्गत वाली सिरोंज विधानसभा में सभा को संबोधित करेंगे।
वहीं, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मुरैना में सभा करेंगी। भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों ने बताया कि सिरोंज में नड्डा की सभा शाम सवा 5 बजे नया बस स्टैंड में होगी। वहीं, प्रियंका दोपहर 1 बजे मुरैना पहुंचेंगी।
यह उनका लोकसभा चुनाव में प्रदेश में पहला कार्यक्रम होगा। इसमें मध्यप्रदेश के प्रभारी जितेन्द्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, अरुण यादव और अजय सिंह भी उपस्थित रहेंगे।

Comments (0)