PARSHURAM JAYANTI 2023 - वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन अक्षया तृतीया (PARSHURAM JAYANTI 2023) के साथ ही परशुराम जयंती भी मनाई जाती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान विष्णु ने धरती पर 10 रुपों मे अवतार लिया और इनमें से एक परशुराम का अवतार है।
भगवान परशुराम महर्षि जमदग्नि और रेणुका की संतान हैं
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष(PARSHURAM JAYANTI 2023) की तृतीया तिथि पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। भगवान परशुराम महर्षि जमदग्नि और रेणुका की संतान हैं।
परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया पर किया गया दान-पुण्य कभी क्षय नहीं होता
हिंदू मान्यताओं के अनुसार भगवान परशुराम का प्राकट्य काल प्रदोष काल में हुआ था और ये 8 चिरंजीवी पुरुषों में एक हैं। ऐसी मान्यता है कि भगवान परशुराम आज भी इस धरती पर मौजूद हैं। परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया पर किया गया दान-पुण्य कभी क्षय नहीं होता। अक्षय तृतीया के दिन जन्म लेने के कारण ही भगवान परशुराम की शक्ति भी अक्षय थी। 8 चिरंजीवियों में भगवान परशुराम समेत महर्षि वेदव्यास, अश्वत्थामा, राजा बलि, हनुमान, विभीषण, कृपाचार्य और ऋषि मार्कंडेय हैं जो आज भी इस कलयुग में विचरण कर रहे हैं।
गुफा मंदिर में कार्यक्रम, सीएम शिवराज होंगे शामिल
राजधानी भोपाल के साथ देशभर में परशुराम जन्मोत्सव और अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जा रहा है। भोपाल के लालघाटी गुफा मंदिर में खास आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा शामिल होंगे।
READ MORE:PM Modi दो दिनों में केरल, मध्य प्रदेश, दादरा नागर हवेली, दमन और दीव का करेंगे दौरा
Comments (0)