उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिरृ में आए दिन बड़े-बड़े सेलिब्रिटी से लेकर राजनेता अपनी हाजिरी लगाते हैं। इसी कड़ी में आज यानी की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। बीजेपी नेता ने गर्भगृह में पूजन कर बाबा का आशीर्वाद लिया। आपको बता दें कि, इस दौरान थल सेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी भी उनके साथ मौजूद थे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज उज्जैन प्रवास पर हैं। इस बीच विश्वशांति के लिए उन्होंने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन -पूजन किये।