देश में लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं। बचे हुए मतदान के लिए सभी नेता जमकर तैयारी कर रहे हैं, जगह-जगह जनसभाएं की जा रही है, रैलियां की जा रही है। इन सब के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस पर और गांधी परिवार को लेकर जमकर हमला बोला है। सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा, ''मैं धन्यवाद देना चाहूंगा भारतीय जनता पार्टी को जिनके माध्यम से हमारे अपने उज्जैन में जहां से मैं लड़ता हूं वहां तो हमारी 500 की आबादी भी नहीं है, लेकिन एक यादव बंधु को उठाकर के शिक्षा मंत्री और फिर मुख्यमंत्री का गौरव देने का यह भारतीय जनता पार्टी का आशीर्वाद है।''
देश में लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं। बचे हुए मतदान के लिए सभी नेता जमकर तैयारी कर रहे हैं, जगह-जगह जनसभाएं की जा रही हैं, रैलियां की जा रही हैं।