मध्य प्रदेश में बारिश के एक साथ दो-दो सिस्टम एक्टिव हैं। इनके असर से एमपी का लगभग हर जिला मानसून की मेहरबानी से तरबतर है। शुक्रवार देर रात से शुरू हुआ बारिश का दौर रविवार 4 अगस्त को भी जारी है। कहीं भारी बारिश कहर बरपा रही है। नदी-नाले उफान पर हैं। कई गांव डूब गए हैं। इनका मुख्य मार्गों से संपर्क टूट गया है। भारी बारिश के चलते एमपी के डैमों का गेट खुलना जारी है।
एमपी में सैलाब, भोपाल-विदिशा-अशोकनगर और सीहोर में तेज बारिश, नदी-नाले उफान पर, कई गांवों का संपर्क टूटा, IMD ने की 24 घंटे में 8 इंच बारिश की चेतावनी