उत्तर भारत में बर्फवारी और दक्षिण में बारिश शुरू होने से पूरे देश के मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी लगातार तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में इन दोनों राज्यों में भी कड़कड़ाती ठंड के साथ बारिश हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो लोगों की परेशानियां और बढ़ जाएगी।
मौसम विभाग ने कहा कि, अगले एक 2 दिन में मैदानी इलाके में पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव दिखेगा। 9 नवंबर के आसपास दूसरा और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। वहीं दक्षिण में साउथ-वेस्ट मानसून की वजह से बारिश हो रही है। इसका असर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा।
ये भी पढे़- सीएम शिवराज ने अफसरों को दिए निर्देश, खाद के लिए किसानों को लाइन में न लगना पड़े
एमपी में अगले कुछ दिनों में कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 7 नवंबर से लेकर अगले कुछ दिनों के लिए इंदौर, भोपाल और ग्वालियर संभाग में बारिश की उम्मीद जताई है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ और साउथ-वेस्ट मानसून का असर छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के दक्षिणी छोर सहित राजधानी रायपुर के आसपास के क्षेत्रों में देखा जा सकेगा। नवंबर के पहले सप्ताह में ठंड ने रफ्तार पकड़ी है, लेकिन 9 नवंबर के बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।
Comments (0)