केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को अंबिकापुर पहुंचे। जहां वे पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां वो नवनिर्मित 51 हजार पीएम आवास हितग्राहियों का गृह प्रवेश करवाया। सरगुजा संभाग अंतर्गत निर्मित प्रधानमंत्री जनमन सड़कों का वर्चुअल लोकार्पण किया। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह भी मौजूद थे।
हर गरीब को पक्का आवास मिलेगा
इस मौके पर पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, भाजपा की सरकार बनने के बाद 18 लाख मकान बन रहें हैं। अभी आवास प्लस का सर्वे चल रहा हैं, उसमे सर्वें करा लें। बाइक और ढाई एकड़ जमीन वाले को भी आवास योजना का लाभ मिलेगा। हर गरीब को पक्का आवास मिलेगा।
Comments (0)