दुबई, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई तक दुबई-स्पने की यात्रा पर हैं। 13 जुलाई की शाम उन्होंने दुबई के जेडब्ल्यू मैरियट मार्क्विस होटल में इंडियन डायसपोरा एंड फ्रेंड्स ऑफ एमपी इंटरेक्शन सेशन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दुबई मध्य प्रदेश के लोगों के लिए एक तरह से दूसरी मां के समान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। राज्य सरकार ने उद्योग केंद्रित पारदर्शी नीतियां लागू की हैं। यहां उद्योगपतियों को निवेश करने और इंडस्ट्री शुरू करने के लिए सिंगल विडो फैसिलिटी प्रदान की जा रही है। निवेशकों को उद्योग स्थापित करने के लिए सरकार की ओर से हर संभव मदद दी जाती है। उद्योगपतियों को बिजली कनेक्शन में छूट दी जा रही है। रोजगार परक उद्योग स्थापित करने पर सरकार श्रमिकों के वेतमन में प्रतिमाह 5000 रुपए की सहायता प्रदान कर रही है। प्रदेश में ऐसी व्यवस्था लागू है कि उद्योगपति कागजों में न फंसकर मैदान में उतरें।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि व्यापारी अपनी युक्ति बुद्धि से उद्यमशीलता को बढ़ाते हैं। प्रदेश के पन्ना में हीरा मिलता है, लेकिन मध्य प्रदेश के हीरे दुबई में भी मिल रहे हैं। उद्योगपति एक मौसम विज्ञानी की तरह हवा का रुख पकड़ लेते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, जिन्होंने भारत ही नहीं, दूसरे देशों में रहने वाले प्रवासी भारतीयों की भी कठिन समय में हर संभव मदद की है।
Comments (0)