दशहरा मैदान पर आयोजित रोजगार मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को किया। वे दोपहर में मैदान पहुंचे और पांडाल में मौजूद लोगों पर फूल बरसाए। उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि देश में विविधताएं है, लेकिन सबसे बड़ी ताकत देश की एकता है। हमारा देश किसी को छेड़ता नहीं है, लेकिन यदि कोई छेड़े तो फिर उसे छोड़ता भी नहीं है। यह बदलते वक्त का भारत है। इसे मोदी सरकार ने साबित कर दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे दुश्मन ने नापाक इरादे रखे तो सरकार ने उसेसबक सिखाया। जब सीमा पर दुश्मन खड़ा था तो राफेल विमानों ने आंतकियों केअड्डे ध्वस्त कर दिए। सरकार ने सेना को फ्री हेंड दिया। सेना ने पाकिस्तानकी हालत खराब कर दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का सम्मान बढ़ायाहै। पूरा देश एकजुटता के साथ सरकार के साथ है।
सरकार का फोकस रोजगार पर
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में सरकारी नौकरियों का प्रतिशत आबादी की तुलना में कम है। हमने कहा कि हम एक लाख सरकारी नौकरियां देने वाले है। सब विभागों को मिला लिया जाए तो प्रदेश में दस लाख सरकारी नौकरिया है।
Comments (0)