इंदौर में देवी अहिल्या की 300 वीं जयंती को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें संभागायुक्त दीपक सिंह ने अफसरों से कहा कि तीन दिन होने वाले आयोजनों को जनता से जोड़ा जाए। बैठक में वर्चुअली संस्कृति विभाग के मुख्य सचिव शिव शेखर शुक्ला भी शामिल हुए। बैठक में बताया गया कि 29 से लेकर 31 मई तक जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान व्याख्यानमाला, नाट्य और पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। देवी अहिल्या की कर्मस्थली महेश्वर में भी आयोजन होंगे। इसके लिए पहले राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को भी बुलाने की प्लानिंग की थी, लेकिन मौजूदा हालतों के कारण प्रदेश स्तर के अतिथि महोत्सव में शामिल होंगे।
बैठक के लिए संवर रहा राजवाड़ा
प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक 20 मई को इंदौर के राजवाड़ा पैलेस में आयोजित की जा रही है। इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी है। बैठक से पहले मुख्यमंत्री व मंत्रीगण अहिल्या उद्यान में लगी देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। नगर निगम उद्यान को संवार रहा है। इसके अलावा राजवाड़ा की साफ-सफाई और रंग-रोगन किया जा रहा है। सभी मंत्रीगण एक वाहन में सवार होकर बैठक स्थल पर आएंगे। ज्यादातर मंत्री एक दिन पहले ही इंदौर मेें आ जाएंगे। बैठक दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक में देवी अहिल्या ने नाम पर कोई बड़ी योजना की घोषणा भी हो सकती है।
Comments (0)