भोपाल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में 3300 हेक्टेयर में एक विशाल धार्मिक नगरी बनाने की घोषणा की है। यह घोषणा भोपाल में 25 फरवरी को GIS-2025 के दूसरे दिन फिल्म और पर्यटन सत्र के दौरान की गई। इस नगरी में साधु-संतों, महंतों, महामंडलेश्वरों और शंकराचार्यों के लिए स्थायी निवास की व्यवस्था होगी। वे यहां आश्रम, अन्न क्षेत्र, धर्मशाला, स्कूल, कॉलेज और अस्पताल भी बना सकेंगे।
आम जनता भी कर सकेंगे सहयोग
आम जनता भी इस योजना में सहयोग कर सकेगी। मुख्यमंत्री ने पर्यटन क्षेत्र के विकास पर भी जोर दिया और मध्य प्रदेश में हवाई सेवाओं के विस्तार की जानकारी दी। उन्होंने स्वास्थ्य पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों का भी जिक्र किया।
धार्मिक नगरी में होंगी ये विशेषता
साधु-संत, महंत, महामंडलेश्वर और शंकराचार्य यहां अपने आश्रम बना सकेंगे। वे अन्न क्षेत्र चलाकर जरूरतमंदों को भोजन करा सकेंगे। धर्मशालाओं के निर्माण से तीर्थयात्रियों को सुविधा होगी। स्कूल, कॉलेज और अस्पताल खोलकर वे शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान कर सकेंगे।
Comments (0)