छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव समाप्त हो चुका है। अब फिर से मौसम में बदलाव की संभावना है।
वहीं मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। गुरुवार न्यूनतम तापमान में वृद्धि नहीं हुई है। हालांकि शनिवार से एक बार फिर रात का पारा बढ़ने की संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। 3 मार्च तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में बदली-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
विक्षोभ ने बढ़ाई गर्मी
वहीं, न्यायधानी बिलासपुर में मौसम का मिजाज बदला सा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह स्थिति बनी है। गर्मी का असर थोड़ा तेज हुआ है। यह स्थिति अभी दो दिनों तक बनी रहेगी।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि एक मार्च से आसमान में बादल मंडराएंगे। तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव संभावित है। वर्षा की संभावना बहुत कम है। गुरुवार को दिनभर बिलासपुर का मौसम शुष्क बना रहा। दोपहर को धूप का असर बुधवार के मुकाबले तेज था।
रात के तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। एक दिन पहले जहां अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था तो वहीं आज पारा 33.7 डिग्री पर पहुंच गया। इसी तरह रात में पारा 18 डिग्री से चढ़कर 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में हुए इस बदलाव के कारण आम दिनचर्या में भी परिवर्तन देखने को मिला।
Comments (0)