लोकसभा के बजट सत्र के पहले दिन शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के जॉइंट सेशन में 59 मिनट का अभिभाषण दिया। राष्ट्रपति द्रोपदि मुर्मू के अभिभाषण पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई। सोनिया ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद कहा, "वो Poor Lady हैं और अभिभाषण के बाद थक गई थीं।" वहीं, वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण को बोरिंग बताया। अब इसे लेकर देश की सियासत गरमा गई है। बीजेपी के नेता कांग्रेस को घेर रहे हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी सोनिया गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है और उनके माफी मांगने की अपील की है।
ये देश के लिए अपमानजनक है- मोहन यादव
सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोनिया गांधी की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर दिए ‘Poor Lady’ वाले बयान को लेकर हमला करते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति को लेकर विवादित टिप्पणी की है। ये देश के लिए अपमानजनक है। खासकर आदिवासी बहन राष्ट्रपति के रूप में शोभायमान है, तो ऐसे में उनका अपमान घोर निंदनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे में मांग करता हूं कि वो अपने कथन के लिए माफ़ी मांगे। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस कदम कदम पर इस प्रकार की हरकतें करती है, इससे पूरा लोकतंत्र लज्जित होता है।
क्या कहा था सोनिया गांधी ने ?
संसद के बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जो अभिभाषण दिया उस पर सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति के संबोधन पर टिप्पणी करते हुए उन्हें ‘पुअर लेडी’ यानी ‘बेचारी महिला’ कहकर तंज कसा। सोनिया गांधी की इस टिप्पणी को लेकर राजनीतिक गलियारों में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई नेताओं ने इसे राष्ट्रपति पद की गरिमा के खिलाफ बताया है तो कुछ ने कांग्रेस पार्टी की मानसिकता पर सवाल उठाए हैं।
Comments (0)