उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने सोमवार सुबह सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर अहम बैठक ली। इस बैठक में इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह शामिल हुए। वहीं उज्जैन कलेक्टर रोशन सिंह ने विभागवार अब तक की प्रगति और आगामी योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की।
मुख्यमंत्री ने बैठक के बाद निर्देश दिए कि सिंहस्थ के दृष्टिगत समूचे मालवा अंचल में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएं। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों को तय समय सीमा में पूर्ण करने पर विशेष बल दिया।
Comments (0)