कांग्रेस पार्टी ने अमेठी की सीट से गैर गांधी परिवार के केएल शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं रायबरेली सीट से पार्टी ने राहुल गांधी को प्रत्याशी चुना है। राहुल गांधी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल कर राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके पति के अधिकार को छीनने जैसा काम किया है। सीएम मोहन यादव ने गुना लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए यह बयान दिया।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी और बहनोई रॉबर्ट वाड्रा के हक को छीनने का काम किया है। उन्होंने प्रियंका गांधी को रायबरेली लोकसभा सीट से उम्मीदवार नहीं बनाया।
Comments (0)