रमाकांत शुक्ला
- मंत्रियों में रोष ब्यूरोक्रेसी को दोष
- मंत्रियों के निशाने पर अफसरशाही
- ब्यूरोक्रेसी से नाराज माननीय
- मंत्रियों का अफसरों से टकराव
- सिंधिया समर्थक मंत्रियों ने खोला मोर्चा
- अफसरशाही पर उठाए सवाल
- सीएम की तारीफ, सीएस पर निशाना
- मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस पर लगाए गंभीर आरोप
- डुप्लीकेसी से काम करने वाला मेरा शत्रु- सिसोदिया
- मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव भी अफसरों के खिलाफ हुए मुखर
- अफसरशाही के काम पर मंत्रियों का रोड़ा !
- क्या जनप्रतिनिधियों की नहीं सुनते हैं अफसर ?
एमपी के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया थानों में टीआई की पोस्टिंग को लेकर खासा नाराज हैं। और उन्होंने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पंचायत मंत्री ने कहा कि अधिकारी निरंकुश होते जा रहे हैं। पंचायत मंत्री ने प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को भी निरंकुश बता दिया। गौरतलब है कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया शिवपुरी जिले के प्रभारी हैं। हाल ही में शिवपुरी जिले के एसपी राजेश सिंह चंदेल ने 10 थानों के टीआई का तबादला कर दिया।
इसे लेकर पंचायत मंत्री नाराज हो गए। पंचायत मंत्री का आरोप है कि उनकी जानकारी में लाए बिना थाना प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई। वही पंचायत मंत्री ने सीएम शिवराज की तारीफ की और कहा कि भाजपा की सरकार गरीबों की सरकार है और हमारे मुख्यमंत्री देश के सबसे अच्छे सीएम हैं लेकिन ये अधिकारी निरंकुश हो गए हैं।उन्होंने कहा कि ट्रांसफर नीति के तहत पुलिस प्रशासन का काम है लेकिन पुलिस अधीक्षक का ये भी दायित्व है कि वह जिले के प्रभारी और मंत्री को संज्ञान में लेकर फैसले करें. इसके लिए मेरा अप्रूवल नहीं लिया गया। कलेक्टर से लिखित में ट्रांसफर की लिस्ट मांगी थी लेकिन कलेक्टर ने इसका पालन नहीं किया है।
ये भी पढ़े- बीजेपी मिशन 2023: प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा आज सिंगरौली दौरे पर
ब्यूरोकेसी के खिलाफ मंत्रियों ने खोला मोर्चा
- शिवपुरी में टीआई की पोस्टिंग से नाराज पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया
- मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने जताई नाराजगी
- मंत्री की सहमति के बिना शिवपुरी एसपी पर पोस्टिंग का आरोप
- मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस पर लगाए गंभीर आरोप
- पंचायत मंत्री सिसोदिया बोले- सीएस निरंकुश प्रशासक हैं
- शिवपुरी के प्रभारी मंत्री हैं महेंद्र सिंह सिसोदिया
- पंचायत मंत्री सिसोदिया बोले- सीएस निरंकुश प्रशासक हैं
- मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के बाद एक और मंत्री ने खोला मोर्चा
- PHE मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव ने भी खोला अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा
- अशोकनगर के डिप्टी ऑडिट अधिकारी पर लगाया आरोप
- अभिषेक जैन पर सहकारिता उपायुक्त रहते अवैध नियुक्तियों का लगाया आरोप
- सहकारी एवं पंजीयक आयुक्त भोपाल को पत्र लिखकर कार्रवाई करने की बात कही
Comments (0)