MP Congress: एमपी (MP) में विधानसभा चुनाव (assembly elections) से पहले कांग्रेस (Congress) ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) को लेकर एक बड़ा फैसला किया गया है। कांग्रेस पार्टी अब उन्हें प्रदेश में रिलॉन्च करने का प्लान बना रही है। अगर ऐसा होता है तो पार्टी को 2023 के चुनावों में खासा फायदा मिलने की उम्मीद हैं। दिग्विजय सिंह को लेकर हुए फैसले के संबंध में पार्टी अध्यक्ष कमलनाथ ने निर्देश जारी कर दिए हैं। कमलनाथ के निर्देशानुसार उनका कार्यक्रम प्लान किया जा रहा है, जिसमें वो विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इसकी शुरुआत राजधानी भोपाल से होगी। दिग्विजय सिंह चुनाव से पहले एक बार फिर मैदान में उतरकर अपना दम दिखाएंगे। सबसे पहले यहां की 6 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे और कांग्रेस के पक्ष में हवा बनाने का प्रयास करेंगे।
17 फरवरी से दौरे शुरू
विवादित बयानों के बीच मध्य प्रदेश में कांग्रेस दिग्विजय सिंह को एक्टिव कर रही है। इसे चुनाव से पहले की टेस्टिंग भी कहा जा रहा है। इसके तहत दिग्विजय सिंह 17 फरवरी से विधानसभा क्षेत्रों का दौरे शुरू करेंगे। सबसे पहले 7 फरवरी को भोपाल के बैरसिया व गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेगें। इसके बाद अलग-अलग डेट में अन्य क्षेत्रों का दौरा होगा। ये पूरा कार्यक्रम कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर हो रहा है।
कार्यकर्ताओं के बीच काफी पापुलर
दिग्विजय सिंह हमेशा से ही संगठन के नेता माने जाते रहे हैं। वो पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच काफी पापुलर है। दिग्विजय कांग्रेस के एक ऐसे नेता है जिनका मुख्यालय से लकेर ग्रामीण क्षेत्र के पोलिंग तक कार्यकार्ताओं से संपर्क और संवाद कायम हैं। इसी कारण कांग्रेस में उनके विरोधी उन्हें टक्कर नहीं दे पाते हैं। इस कार्यक्रम के दौरान दिग्विजय सिंह की यही खासियत कांग्रेस के लिए माहौल बनाने के काम आएगी। विधानसभा क्षेत्रों के दौरे के दौरान दिग्विजय सिंह मंडलम, सेक्टर के कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा करेंगे। इसके साथ ही वो कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात भी करेंगे। दिग्विजय की कोशिश होगी की वो संगठन को मजबूत करने साथ ही आम लोगों से भेट कर कांग्रेस के पक्ष में वोट की अपील कर सकें।
ये भी पढे़- Rudraksh Festival: रुद्राक्ष महोत्सव में आज शामिल होंगे सीएम शिवराज
Comments (0)