भोपाल आशा कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि देने के एवज में BCM संध्या जैन गुरूवार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार हुई है। भोपाल लोकायुक्त ने आशा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर सिरोंज स्थित राजीव गांधी स्मृति चिकित्सालय में ट्रैप करने पहुंची थी। इस दौरान BCM संध्या जैन आशा कार्यकर्ता हरिबाई से अपने कार्यालय में 7000 रुपए की रिश्वत लेते हुए ट्रैप हुई। जिसके बाद संध्या जैन के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है।
आशा कार्यकर्ता हरिबाई ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल को BCM संध्या जैन द्वारा मांगी जा रही रिश्वत की शिकायत की थी।