नागपुर में आयोजित नेशनल पावर लिफ्टिंग में सागर की बेटी आयुषी ने जीता गोल्ड मेडल। अब भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी आयुषी। आपको बता दें कि, आयुषी ने अब तक हुई प्रतियोगिता में 3 गोल्ड, 1 सिल्वर मेडल ने अपने नाम किये हैं। आयुषी ओवर ऑल 395 कि.ग्रा. वजन उठाकर पहले स्थान पर रहीं।
मप्र का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया
महाराष्ट्र स्थित नागपुर के चंद्रपुर में आयोजित नेशनल पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता 2022 में सागर की बेटी आयुषी अग्रवाल ने मप्र का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। पूरी प्रतियोगिता में उन्होंने तीन गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते हैं। अब वे भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए इंटरनेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगीं। इंटरनेशनल फेडरेशन जल्द ही तारीख और स्थान की घोषणा करेगा।
बीना निवासी शैलेंद्र एडमिन ने लगातार तीसरी बार गोल्ड मेडल जीता
वहीं इसी प्रतियोगिता में सागर के बीना निवासी शैलेंद्र एडमिन ने लगातार तीसरी बार गोल्ड मेडल जीता है। शैलेंद्र एडमिन आयुषी के कोच हैं, जो उन्हें लगातार पावर लिफ्टिंग को लेकर गाइड कर रहे हैं। चंद्रपुर में आयोजित नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप-2022 में आयुषी ने ओवर ऑल 395 किलोग्राम वजन उठाकर पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने स्कॉट में 155 किलोग्राम और डेटलिफ्ट में 160 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड मेडल हासिल किया। जबकि बैंच प्रेस में 80 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने इस उपलब्धि को पहली ही बार में ही हासिल कर लिया। इसके पहले जबलपुर में आयोजित मप्र स्टेट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2022 में आयुषी ने गोल्ड मेडल जीता था।
ये भी पढ़े- मध्य प्रदेश सरकार ने की घोषणा, इतने दिन रहेगी दिवाली की छुट्टियां
शहर वासियों ने जमकर स्वागत किया
मेडल जीतने के बाद आयुषी जब सागर पहुंची तो उनका तीन बत्ती पर,शहर वासियों ने जमकर स्वागत किया। आयुषी ने कहा कि, इसका श्रेय मेरे माता-पिता के साथ मेरे कोच को जाता है। जिनके प्रशिक्षण के बाद में अपना परचम लहराती रहूंगी।