भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश की 29 में से 29 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इस बार भाजपा कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में सेंध लगाने पूरा जोर लगा रही है। यहां से एक के बाद एक नेताओं को भाजपा में शामिल किया जा रहा है। अब शुक्रवार को छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा सीट से विधायक कमलेश शाह भाजपा में शामिल हो गए। शाह ने भाजपा में शामिल होने से पहले विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। शाह अपने सोशल मीडिया अकाउंट के प्रोफाइल से कांग्रेस का नाम हटाकर मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। शाह तीन बार के विधायक है। शाह के साथ उनकी धर्मपत्नी हरई नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष माधवी शाह, बहन जिला पंचायत सदस्य केसर नेताम ने भी भाजपा की सदस्यता ली। शाह की आदिवासी वोटर्स में अच्छी पकड़ है। इसे पूर्व सीएम कमलनाथ के लिए बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है।
MP/CG
छिंदवाड़ा में कांग्रेस को बड़ा झटका, अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह बीजेपी में शामिल

Comments (0)